Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती मां पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश, मचा हड़कंप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शुक्रवार रात एक युवक अपनी मां को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती करवाने लेकर आया, जहां डॉक्टरों ने महिला को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया। शनिवार सुबह युवक शराब के नशे में इमरजेंसी वार्ड में पहुंचा, युवक के हाथ में एक बोतल था, जिसमें पेट्रोल भरा हुआ था। इस दौरान युवक ने अपनी मां पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की। इस दौरान नर्सों के बीच हड़कंप मच गया। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां सभी लोग एकत्रित हो गए और आरोपी युवक को पकड़ा गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को अपने साथ ले गई है। आरोपी नैनीताल का रहने वाला है। आरोपी का नाम- मोहन बिष्ट (35) मां का नाम- गीता देवी (67) है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement