Report by : CWN Desk
Published at :
घास काटते समय पत्थर की चपेट में आई महिला सरपंच, दर्दनाक मौत

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा मीनू मौर्या (19) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को कॉलेज से लौटते समय वह बाजार में चाउमीन और मोमो खाकर घर पहुंची थी, जिसके बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई।
जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी मीनू को परिजन पहले नजदीकी निजी अस्पताल ले गए। प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे घर भेज दिया, लेकिन शाम को तबीयत और बिगड़ने पर उसे सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) लाया गया। रातभर इलाज के बावजूद शनिवार सुबह मीनू की मौत हो गई।
कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि छात्रा की मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चल पाएगा। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अचानक हुई इस घटना से परिवार और कॉलेज के साथियों में गहरा शोक व्याप्त है। छात्रा के परिजनों का कहना है कि मीनू पूरी तरह स्वस्थ थी और केवल बाजार का फास्ट फूड खाने के बाद ही उसकी हालत बिगड़ी। अब सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›