Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

काफल के पेड़ से गिरने से किशोरी की मौत, गांव और विद्यालय में शोक

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। । भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी जिले में एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय किशोरी की पेड़ से गिरकर मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब किशोरी अपनी मां के साथ जंगल में काफल (एक पहाड़ी फल) बटोरने गई थी। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, पुरचूंणी नगरपालिका-9 के बत्थोला गांव निवासी सीमा भंडारी कक्षा आठ की छात्रा थी और स्थानीय खेती माध्यमिक विद्यालय, तल्ला देहि में पढ़ती थी। शुक्रवार को वह अपनी मां के साथ पास के जंगल में काफल तोड़ने गई थी। इसी दौरान वह एक पेड़ पर चढ़ी, लेकिन संतुलन बिगड़ने के कारण वह नीचे गिर गई। गिरते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  जिला रेडक्रॉस समिति ने असहायों को बांटी राहत सामग्री

विद्यालय के शिक्षक नर बहादुर भंडारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सीमा पढ़ाई में अच्छी और अनुशासित छात्रा थी। उसकी अचानक मृत्यु से विद्यालय के शिक्षक और छात्र गहरे सदमे में हैं। विद्यालय में शोक सभा का आयोजन कर मृतक छात्रा को श्रद्धांजलि दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व सीएम हरीश रावत को इसलिए ऋषिकेश में बेचनी पड़ी साड़ी

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिवार गहरे सदमे में डूबा हुआ है। यह हादसा एक बार फिर पहाड़ी इलाकों में पेड़ों से फल तोड़ने के दौरान होने वाले जोखिम की ओर ध्यान आकर्षित करता है।

स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement