Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

टिहरी: कार खाई में गिरी, दो शिक्षकों और एक महिला की दर्दनाक मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नई टिहरी। हरिद्वार से टिहरी के सेमंडीधार जा रही एक कार सोमवार दोपहर बाद डोबरा-चांठी पुल मार्ग पर अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार दो शिक्षकों और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

कार सवार तीनों की मौके पर मौत

टिहरी पुलिस के अनुसार, हादसे में मृतकों की पहचान उत्तरकाशी के जोगथ निवासी 36 वर्षीय विजय प्रकाश पुत्र सुरेंद्र दत्त जगूड़ी, हरिद्वार के मदनपुर हसनपुर निवासी 36 वर्षीय सोनू कुमार पुत्र हरिराम और सोनू की 32 वर्षीय पत्नी के रूप में हुई है। विजय प्रकाश सेमंडीधार के जीआईसी में अध्यापक थे और हाल ही में ऋषिकेश के गुमानीवाला में रह रहे थे। वहीं, सोनू कुमार भी जीआईसी सेमंडीधार में केमिस्ट्री के अतिथि शिक्षक थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में अलग-अलग हादसों ने छीनी दो जिंदगियां

हरिद्वार से लौटते वक्त हुआ हादसा

सोमवार दोपहर को सोनू कुमार अपनी पत्नी और विजय प्रकाश के साथ हरिद्वार से सेमंडीधार के लिए निकले थे। कार सोनू कुमार चला रहे थे। जब वे डोबरा-चांठी मोटर मार्ग पर पहुंचे, तो कार अचानक अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस भयावह हादसे में कार सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  कार खाई में गिरी, 5 लोगों की मौत, कार बैक करते वक्त हुआ हादसा

दुर्घटना के कारणों का पता नहीं

एसएचओ नई टिहरी अजय जाटव ने बताया कि हादसे के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं और दुर्घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है।

परिजनों में मचा कोहराम

दुर्घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement