Report by : CWN Desk
Published at :
18 नंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध

त्योहारी सीजन में किसी अनहोनी से बचने के लिए हुआ फैसला
नई दिल्ली। दिवाली और छठ पर्व को लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वालों की भीड़ रेलवे स्टेशनों पर उमड़ने लगी है। इस कारण रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सभी बातों को मद्देनजर रखते हुए रेलवे स्टेशन प्रबंधन ने एक फैसला किया है।
13 नवंबर से 18 नवंबर तक आनंद विहार और नई दिल्ली रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री बंद रहेगी। दरअसल, त्योहारों के सीजन में स्टेशन पर लोगों की भीड़ बढ़ जाती है, जिसे काबू करने के लिए रेलवे ने प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर ही रोक लगा दी है। हालांकि, बुजुर्गों, महिलाओं और जो लोग खुद सफर नहीं कर पाएंगे, उनको छोड़ने आए लोगों के लिए छूट दी गई है।
शनिवार को आनंद विहार रेलवे स्टेशन और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ देखने के बाद प्रबंधन को यह कदम उठाना पड़ा है। हजारों की संख्या में लोग छठ पर्व मनाने के लिए अपने गृहनगर की ओर दौड़ेंगे, तो ऐसे में कई हादसे होने की भी संभावना होती है। हर तरह की सावधानी बरतते हुए प्रबंधन ने यह फैसला किया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›