Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में स्कूल में घुसा तेंदुवा, बच्चों में हड़कंप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

स्कूल स्टाफ ने बंद किए दरवाजे, स्कूल कर दी गई छुट्टी
हरिद्वार। हरिद्वार के भेल क्षेत्र स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेक्टर एक में स्कूल के परिसर में गुलदार देखने पर क्लास में छात्र-छात्राओं में हड़कंप मच गया। शिक्षिका सुनीता रानी ने साहसिक तरीके से सभी कक्षाओं के दरवाजे बंद कर दिए।
स्कूल की प्रधानाध्यापिका माहेश्वरी शाह और शिक्षिका सुनीता रानी ने वन विभाग की टीम इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर में वन विभाग की टीम, रानीपुर कोतवाली से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे । हालांकि टीम के पहुंचने तक मादा गुलदार जा चुकी थी। आसपास के लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी क्षेत्र में गुलदार देखा गया था। स्कूल में लगभग 80 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। घटना के दौरान स्कूल में 60 से 65 छात्र-छात्रा मौजूद थे। घटना के बाद स्कूल की छुट्टी करवा दी गई

Select Language

Advertisement