Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी व दिनेशपुर में सड़क हादसों में दो की मौत, तितोली में नौले में डूबने से मासूम ने गंवाई जान

हल्द्वानी। शहर की सड़कों पर घूमते आवारा जानवर अब आम जनता की जान के लिए बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं। मुखानी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवक की आवारा गौवंश से टकराकर मौत हो गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय अंकित किरौला पुत्र जसवंत किरौला, निवासी जयपुर पाडली, लामाचौड़ के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, अंकित लामाचौड़ में एक ढाबा चलाता था। सोमवार देर रात लगभग 12:30 बजे वह ढाबा बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान ऊंचापुल-कुसुमखेड़ा रोड पर खड़े आवारा पशुओं के झुंड से उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया।

राहगीरों ने तत्काल उसे सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मच गया है। ग्राम प्रधान कमल पडलिया ने बताया कि अंकित का एक साल का बेटा भी है, और यह हादसा पूरे गांव को गहरे शोक में डुबो गया है। मुखानी थाना प्रभारी दिनेश जोशी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›