Report by : CWN Desk
Published at :
ऑपरेशन मर्यादा के तहत 22 युवकों पर पुलिस ने की कार्रवाई

हर की पैड़ी क्षेत्र का माहौल सुधारने के लिए पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई

हरिद्वार-हर की पैडी क्षेत्र में शान्ति भंग कर भीख मांगने के नाम पर यात्रियो से परेशान कर रहे 22 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 151 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने विटूटू पुत्र सुभाष, महेश पुत्र कुवीर, श्याम लाल पुत्र मोहन लाल, शाहनवाज पुत्र केशर अहमद, सजय पुत्र इन्द्रेष, सुखदेव पुत्र हरिराम, सुधीर पुत्र सजय, सदीप पुत्र महेन्द्र, मुकेश पुत्र हरिओम, देवेन्द्र पुत्र सुरेश, प्रेमलाल पुत्र मोहन लाल, कैलाश पुत्र मोहन लाल निवासी चण्डीघाट पुल ग्राम माजरा थाना श्यामपुर हरिद्वार, सचिन पुत्र सुरेन्द्र , श्याम बहादुर पुत्र जीवन बहादुर, सलीम पुत्र सैयदूल, कलोजी माजी पुत्र मिटू माजी, नजर पुत्र अबरार , उमेश पुत्र जगली, घनश्याम पुत्र जगदीश, सोनू पुत्र लाल सिह, धर्मपाल पुत्र कल्याण, अर्जुन पुत्र नाथीराम निवासी लालजीवाला हरिद्वार
शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। पुलिस टीम में एसआई अकुर शर्मा, मुख्य आरक्षी, मान सिह, आरक्षी भूपेन्द्र गिरी, आरक्षी अमित व पीआरडी जवान नरेश गिरी शामिल रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›