Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी: मंडी बाईपास हादसे के बाद प्रशासन की नींद टूटी, लेकिन अंधेरे में अब भी खतरा बरकरार

हल्द्वानी। मंडी बाईपास पर हुए दर्दनाक हादसे में चार जिंदगियां चली गईं। इसके बाद प्रशासन ने हरकत में आते हुए मोड़ पर स्पीड ब्रेकर तो लगा दिए, लेकिन बाईपास पर अंधेरे की समस्या जस की तस बनी हुई है। यह बाईपास शहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है, जहां से ऑफिस जाने वाले, व्यापारी और आम लोग दिन-रात गुजरते हैं।

हल्द्वानी: मंडी बाईपास हादसे के बाद प्रशासन की नींद टूटी, लेकिन अंधेरे में अब भी खतरा बरकरार

हालांकि सड़क किनारे पोल तो लगे हैं, मगर उनमें लाइट की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। शाम ढलते ही यह इलाका पूरी तरह अंधेरे में डूब जाता है, जिससे हादसों का खतरा लगातार बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द लाइट लगाने की मांग की है ताकि आने-जाने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक यहां पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं होगी, तब तक यह मार्ग हादसों का गड्ढा बना रहेगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›