Connect with us

हरिद्वार

रुड़की बेलडा गांव में पुलिस पर पथराव करने वाले 56 उपद्रवी समेत सैकडों नामदज, 14 की हुई गिरफ्तारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर पथराव व मारपीट स्वीकार नहीं, कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेंगे: एसएसपी

खड़ी ट्रॉली से टकराकर दुर्घटना में मृत व्यक्ति के परिजनों की तहरीर पर धारा 304 आईपीसी का मुकदमा दर्ज 

हरिद्वार। 12/06/2023 की सांय कोतवाली रुड़की क्षेत्रांतर्गत ग्राम बेलडा में हुई घटना/पथराव के संबंध में मृतक के परिजनों की तहरीर पर कोतवाली रुड़की में धारा 304 आईपीसी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला/पथराव के संबंध में कोतवाली रुड़की में SI कर्मवीर (वादी) द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 393/23 धारा 147, 148, 341, 353, 392, 511 भा.द.वि. 14 नामजद ; SI दीप कुमार (वादी) द्वारा मु०अ०सं० 395/23 धारा 147, 148, 149, 307, 332, 333, 353, 427, 436, 504, 506 भादवी नामजद 13 एवं SI बारु सिंह चौहान (वादी) द्वारा मु०अ०सं० 394/23 धारा 147, 148, 149, 307, 332, 333, 353 भादवी में 29 नामजद, दर्ज कराए गए हैं। उपरोक्त अभियोगों में सैकड़ों अज्ञात हैं जिनकी तथ्यों के आधार पर तलाश जारी है।
उक्त के तहत अलग-अलग मुकदमों में कार्यवाही करते हुए अभी तक 14 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि शांति भंग में 19 के विरुद्ध धारा  151 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही की गई। सभी प्रकार के मैन्युअल/इलेक्ट्रॉनिक तथ्यों/सबूतों को एकत्र कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। विवेचना प्रचलित है जल्दी ही और गिरफ्तारी भी होंगी।

Select Language

Advertisement