Report by : CWN Desk
Published at :
सट्टे से जुड़े ऑनलाइन खेलों पर पाबंदी लगाएगी केंद्र सरकार

नई दिल्ली। केंद्र सरकार तीन तरह के ऑनलाइन सट्टे से जुड़े खेलों पर पाबंदी लगाने की तैयारी में है। सरकार ने रूपरेखा तैयार कर ली है। केंद्रीय आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा है कि हमने ऑनलाइन गेमिंग को लेकर पहली बार एक रूपरेखा तैयार की है।पहला, खेल जो सट्टेबाजी में शामिल हैं। दूसरा, उपयोगकर्ता को नुकसान पहुंचाने वाले और तीसरा, जिनकी लत लगने की संभावना हो। अगर किसी गेम में इनमें से कोई एक भी कारक पाया जाता है तो उसे प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि नियमों को अधिसूचित किए जाने के 90 दिनों के भीतर एक स्व-नियामक संगठन का गठन किया जाएगा। यह संगठन ऑनलाइन खेलों को मंजूरी देने संबंधी फैसला लेगा। इसमें सभी पहलुओं पर गौर किया जाएगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›