Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में बर्थडे पार्टी का खामियाजा: मां की मनाही के बाद सड़क हादसे में छात्र की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी: लामाचौड़ इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र अनुराग गवन (15) की रविवार रात को हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। अनुराग अपने दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में जा रहा था। मां ने जाने से मना किया था, लेकिन वह नहीं माना।
अनुराग लामाचौड़ के ईसाई नगर का रहने वाला था। उसके पिता का दो साल पहले निधन हो चुका था और मां गाय का दूध बेचकर घर चलाती थी। अनुराग घर का इकलौता बेटा था। रविवार शाम को वह अपने दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकला था।
सोमवार तड़के करीब तीन बजे, अनुराग और उसके दो दोस्त लामाचौड़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक ट्रॉली से टकरा गई। इस हादसे में अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके दोस्त बाल-बाल बच गए। अनुराग को बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मां को बेटे की मौत का गहरा सदमा लगा है। एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement