Report by : कालू वर्मा
Published at :
हरिद्वार। कोतवाली रुड़की दिनांक 28.01.2023 को गुमशुदा शिवा पुत्र राजकुमार निवासी आदर्श नगर रुड़की उम्र करीब 15 वर्ष दोपहर 2:30 बजे के समय घर से घूमने के लिए अपनी साइकिल से निकला था जो घर नहीं पहुंचा। गुमशुदा के पिता राजकुमार ने अपने पुत्र के गुम होने के संबंध मे दिनांक 29.01.23 को कोतवाली रुड़की में दी गई तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 103/23 धारा 363 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
गुमशुदा की तलाश के दौरान गुमशुदा शिवा उपरोक्त की साइकिल व पहने कपड़े जींस व कमीज खंजरपुर के नीचे सोनाली नदी के किनारे कल दिनांक 30 .01. 2023 को मिले थे। गुमशुदा का शव आज दिनांक 31.01 .23 को वहीं पास में नदी के अंदर से बरामद हुआ है। शव पर कोई जाहिरा चोट नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेजा जा रहा है।