Connect with us

नई दिल्ली

निर्दयी बाप ने दो मासूम बच्चों को कुंए में डूबोकर मार डाला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पारिवारिक कलह होने पर बाप ने उठाया खौफनाक कदम, बच्चे नहीं डूबे तो उनकी छाती पर पैर रखकर डूबा दिया

फरीदाबाद। पारिवारिक कलह में पिता ने अपने दो मासूम बच्चों की कुएं में डूबोकर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी ने खेत स्थित कुएं में पहले दोनों बच्चों को फेंका और फिर खुद भी कूद गया। बच्चों को पानी में डूबोने उनकी छापी पर पैर रखकर खड़ा हो गया। जिससे उनकी मौके ही मौत हो गई। पत्नी के बच्चों को तलाशने पर मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी को गिरफ्तार करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया िक सीकरी स्थित सोख्ता कॉलोनी निवासी भगत सिंह की पहली पत्नी की करीब तीन साल पहले मौत हो गई थी। उसके दो बच्चे थे। बेटा निक्की छह साल और बेटी बिंदु चार साल की थी। दोनों एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ते थे। दो साल पहले आरोपी भगत सिंह की दूसरी शादी आशा से हुई। शादी के बाद वह दोनों बच्चों को साथ लेकर रहने लगा। परिजनों ने बताया कि आरोपी भगत सिंह शराब का आदी था। शराब पीकर रोजाना पत्नी से झगड़ा करता था और गुस्सा बच्चों पर निकालता था। बुधवार रात भी शराब पीकर आया और पत्नी के साथ झगड़ा किया।
गुरुवार सुबह गुस्से में दोनों बच्चों को दुकान पर खाने का सामान दिलाने के बहाने खेत पर ले गया। पत्नी ने बच्चों को साथ ले जाने से मना किया, लेकिन वह नहीं माना। करीब एक घंटे बाद आशा बच्चों को खेत से घर ले आई। वह कुछ देर बाद वह फिर बच्चों को खेत पर लेकर चला गया। काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो आशा ने बच्चों की तलाश शुरू की लेकिन वह कहीं नहीं मिले। खेत पर तलाश करके लौटते समय उसे पास के कुएं में कुछ हलचल सुनाई दी, देखने पर होश उड़ गए। कुएं में दोनों बच्चे मृत पड़े थे और उनके पास भगत सिंह खड़ा था। कुआं ज्यादा गहरा नहीं था, उसमें केवल पांच फुट तक ही पानी था। इस घटना की जानकारी मिलते ही कॉलोनी के लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग कुएं पर पहुंच गए। पास के खेत में प्रॉपर्टी डीलर धर्मेंद्र सिंह और नासीन कुछ लोगों को प्लॉट दिखा रहे थे। महिला के रोने और चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर वह भी पहुंच गए। दोनों ने कुएं में सीढ़ी डालकर शवों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीकरी चौकी पुलिस और सेक्टर-58 थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement