Report by : CWN Desk
Published at : Updated at :
मृत 102 साल की वृद्धा जब हुई जिंदा

परिजनों ने अंतिम संस्कार की कर ली थी तैयारियां, वृद्धा के जिंदा होने से हर कोई हैरान
हरिद्वार।
नारसन कस्बे में बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार की तैयारियां चल ही रही थी। अचानक शरीर में हरकत देख सब हैरान हो गए। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
नारसन खुर्द निवासी विनोद की मां ज्ञान देवी (102) कुछ समय से बीमार चल रही थी।

मंगलवार सुबह अचानक तबियत खराब हो गई। सांसे चलना बंद हो गई। परिवार ने अंतिम संस्कार की सभी तैयारियां पूरी कर ली थी। घर पर परिवार के लोग आ गए। लेकिन अचानक बुजुर्ग की सांस चलने लग गई। आनन फानन परिजनों ने डॉक्टर को बुलाकर जांच करवाई। जांच की गई तो ठीक थी, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बन गया। विनोद का कहना है कि उनकी माता परिवार ही नहीं बल्कि पूरे गांव में सबसे बुजुर्ग महिला हैं। उनके जीवित होने पर पूरा गांव खुशी मना रहा है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›