Report by : CWN Desk
Published at :
ऋषिकेश पशुलोक बैराज से हरियाणा के युवक का शव बरामद

25 मार्च को दोस्त के साथ गोवा टापू के पास गंगा में डूब गया था युवक, दोस्त की बच गई थी जान

देहरादून। 31 मार्च 2023 को थाना लक्ष्मण झूला द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि पशुलोक बैराज में एक शव दिखाई दे रहा है जिसे निकालने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर SDRF निरीक्षक कविंद्र सजवाण के हमराह रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर कड़ी मशक्कत करते हुये पशुलोक बैराज में उतरकर रोप के माध्यम से शव को बाहर निकाला व जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
उक्त युवक दिनाँक 25 मार्च 2023 को अपने दोस्त के साथ हरियाणा से ऋषिकेश घूमने आया हुआ था व दोनों युवक गोवा बीच के पास गंगा नदी में नहाते हुये अनियंत्रित होकर डूबने लगे, एक युवक को तो नजदीक ही क्याकिंग करते हुये युवक द्वारा बचा लिया गया था, परन्तु दूसरा युवक लापता हो गया था। विगत दिन से ही SDRF टीम द्वारा उक्त युवक की सर्चिंग की जा रही थी।
मृतक का नाम :- श्री हिमांशु छाबड़ा उम्र – 28 पुत्र श्री महेश छाबड़ा।
निवासी :- हाउस नंबर 63/28 आशीर्वाद मैरिज लॉन के पास ज्योति पार्क गुड़गांव हरियाणा।
*रेस्क्यू टीम का विवरण*
1. निरीक्षक कविंद्र सजवाण
2. मुख्य आरक्षी अर्जुन पंवार
3. मुख्य आरक्षी किशोर कुमार
4. आरक्षी सुरेंद्र कुमार
5. चालक दीपक रावत

*मीडिया सैल SDRF*

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›