Report by : CWN Desk
Published at :

बाजपुर/उधमसिंहनगर- नेशनल हाईवे पर रोड क्रॉस करते वक्त एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक गुलदार की मौत हो गई। बाजपुर क्षेत्र में ग्राम पंचायत महेशपुरा के अंतर्गत गुरुद्वारा साहिब के पास कल देर रात रोड़ पार कर रहे गुलदार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई और मृत गुलदार के शव को अपने कब्जे में ले लिया। वन विभाग की टीम गुलदार के शव को अपने साथ ले गई है। पशु चिकित्सको की टीम ने पोस्टमार्टम किया। वन विभाग द्वारा हादसे के बाद फरार हुए वाहन चालक की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खगाला जा रहा है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›