Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून। देहरादून प्रेमनगर थाना क्षेत्र में धूलकोट के जंगल में अनियंत्रित डम्पर सडक किनारे पेड से टकरा गया। डम्पर चालक और परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रेमनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन से दोनो शवों को बाहर निकाला। उक्त डम्पर प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत धर्मकांटे से रेता बजरी की तौल कराकर सेलाकुई की ओर जा रहा था। दोनो शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु मॉर्चरी में रखवाया गया है। मृतक इन्तेजार पुत्र अली अहमद निवासी ग्रा0 हसनपुर थाना सहसपुर वर्ष व इसी गांव का निवासी दिलशाद पुत्र शब्बीर है।