Connect with us

देहरादून

मृतक ने 13 साल बाद जिंदा होकर बेच दी करोड़ों की जमीन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून का मामला, जमीन हड़पने वालों के खिलाफ मुकदमा, जमीन पर बन चुके हैं आवास

देहरादन। मोहकमपुर खुर्द में जमीन खरीद मामले में सनसीखेज मामला सामने आया है। जमीन खरीदने के लिए मृत व्यक्ति को जीवित दिखा दिया गया। मृत व्यक्ति के नाम से जमीन बेच दी गई। लैंड फ्राड कोर्डिनेशन कमेटी की बैठक में इस प्रकरण को मंडलायुक्त सुशील कुमार ने गंभीरता से लिया और जमीन हड़पने वाले व्यक्तियों पर एफआइआर करने के आदेश किए गए।
लैंड फ्राड कोर्डिनेशन कमेटी की जांच में पता चला कि बीएस सिन्हा नाम के व्यक्ति की मृत्यु वर्ष 1998 में हो गई थी। उनके नाम पर मोहकमपुर खुर्द में एक जमीन थी। उनकी मृत्यु के करीब 13 साल बाद वर्ष 2011 में 3 लोगों ने जमीन अपने नाम करा ली।
जमीन बिक्री के लिए बीएस सिन्हा की जगह किसी अन्य व्यक्ति को खड़ा किया गया। अब इस जमीन पर फ्लैट का निर्माण कर बिक्री भी कर दी गई है। इसकी शिकायत बीएस सिन्हा की पुत्री ने प्रशासन से की थी। मंडलायुक्त के निर्देश पर प्रकरण में एसआइटी ने जांच की और शिकायत को सही पाया।
मंडलायुक्त सुशील कुमार ने इसे गंभीर अपराध मानते हुए सभी आरोपितों पर एफआइआर दर्ज करने के साथ ही भूमि का दाखिल खारिज निरस्त करने के आदेश दिए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement