Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में आज और कल घर से निकलने से पहले देखें डायवर्जन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नरीमन तिराहे से काठगोदाम रेलवे स्टेशन तक सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे पेड़ों का कटान और बिजली की लाइनों की मंगलवार को भी शिफ्टिंग होगी। इसे लेकर पुलिस ने 13 और 14 अगस्त को रूट डायवर्जन जारी किया है। डायवर्जन सुबह 10 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक चलेगा। इस अवधि में कॉलटैक्स तिराहे से नरीमन चौराहे तक कोई वाहन नहीं चलेगा।
घर से निकलने से पहले देखें डायवर्जन –
– पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले समस्त प्रकार के वाहन नारीमन तिराहे से डायवर्ट होकर गौला बाइपास से जाएंगे।
– शहर से पर्वतीय रूट को जाने वाले वाहन शनिबाजार से होकर जाएंगे।
– कालाढूंगी रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले वाहन ताज चौराहे होते हुए गौलापार को जाएंगे।
– नैनीताल रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले वाहन राजपुरा होते हुए गोल्छा कंपाउंड से ताज चौराहे होते हुए गौलापार को जाएंगे।
– रामपुर रोड और बरेली रोड से आने वाले और पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले वाहन को पंचायत घर से तीनपानी बाइपास होते हुए गौलापार भेजा जाएगा।
— रोडवज/केमू स्टेशन हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाली समस्त रोडवेज/केमू बसें ताज चौराहे से गौलापार होते हुए नरीमन चौराहा जाएंगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement