Report by : gulabsingh
Published at :
भूकंप ने तुर्किये को पुनः थर्राया


तुर्किये के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में सोमवार को एक बार फिर से 5.6 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए, जिससे 29 इमारतें जमींदोज हो गईं. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस तेज झटके के भूकंप में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अन्य 69 घायल हो गए. देश की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि मलबे में फंसे कई लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू हो गया है.
तुर्की और सीरिया में 50,000 से अधिक लोगों की जान लेने वाले बड़े भूकंप के तीन सप्ताह बाद 5.6 की तीव्रता और 6.15 किमी की गहराई के साथ नया आफ्टरशॉक आया. बताया जा रहा है कि इस भूकंप का केंद्र मालत्या प्रांत के येसिलर्ट शहर में केंद्रित था. तुर्की के डिजास्टर एंड इमरजेंसी मैनेजमेंट अथॉरिटी (एएफएडी) के प्रमुख यूनुस सेजर ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पांच इमारतों में खोज और बचाव दल तैनात किए गए हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›