Connect with us

धर्म-कर्म/मेले-पर्व

केदारनाथ और बदरीनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा सवा लाख पार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

वेबसाइट, टोल फ्री नंबर पर कॉल, व्हाट्सएप और मोबाइल एप के जरिये पंजीकरण की सुविधा

देहरादून। चारधाम यात्रा में केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के लिए पंजीकरण का आंकड़ा सवा लाख पार हो गया है। इसमें केदारनाथ के लिए 62993 और बदरीनाथ के लिए 51557 यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। पर्यटन विभाग के अनुसार 21 फरवरी से शुरू हुए चारधाम यात्रा पंजीकरण में अब तक 1,14,553 लोग पंजीकरण करा चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रेंड में रील्स बनाने के लिए कपल ने की सारी हदें पार, लोग बोले- अब बचा ही क्या है…‘ये व्लॉगर पूरी तरह से पागल हो गए हैं…’

इस साल चारधाम यात्रा पंजीकरण के लिए चार माध्यम हैं। इसमें वेबसाइट, टोल फ्री नंबर पर कॉल, व्हाट्सएप और मोबाइल एप के जरिये पंजीकरण की सुविधा भी है। अब तक वेबसाइट के जरिए 92,397 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण किया है। मोबाइल एप से 14, 910 और व्हाट्सएप से 7,246 श्रद्धालुओं ने पंजीकृत कराया है।
श्रद्धालु विभाग की वेबसाइट https://registrationandtouristcare.uk.gov.in
पर जाकर यात्री अपना पंजीकरण करा सकते हैं। व्हाट्सएप पर पंजीकरण करने के लिए 8394833833 नंबर पर यात्रा टाइप कर भेजना होगा।श्रद्धालुओं के लिए यात्रा संबंधी जानकारी एवं सुझावों के लिए सरकार ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। इसमें टोल फ्री नंबर 1364 व चारधाम कंट्रोल रूम नंबर 0135-2559898, 2552627, आपदा प्रबंधन नंबर 0135-276066, टोल फ्री नंबर 1070 पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश बनी आफत: इन जिलों में मंगलवार को स्कूल बंद, अलर्ट जारी, नदियों का जलस्तर खतरे के करीब

Select Language

Advertisement