Report by : CWN Desk
Published at :
पुण्यदायी अभियान सेवा समिति द्वारा गंगा दशहरा कार्यक्रम आयोजित किया गया

हरिद्वार- गंगा दशहरा स्नान पर्व के अवसर पर पुण्यदायी अभियान सेवा समिति हरिद्वार की ओर से पुराना रानीपुर मोड पर मां गंगा जी की पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। इस अवसर पर स्थानीय जनता को ठंडा शर्बत वितरित किया गया।

पुण्यदायी अभियान सेवा समिति द्वारा गंगा दशहरा कार्यक्रम आयोजित किया गया

पुराना रानीपुर मोड पर आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर पंडित प्रेमचंद पोखरियाल ने मां गंगा जी की पूजा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति के पूर्व प्रांत प्रभारी रविन्द्र गोयल ने कहा कि शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर भगीरथ ऋषि के तप से धरती पर मां गंगा का अवतरण हुआ। इसलिए गंगा दशहरा मनाया जाता है। गंगा के दर्शन पूजन, स्नान, दान की बड़ी मान्यता है। जिससे सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। कष्ट दूर हो जाते हैं। आज के दिन मीठा जल पीने-पिलाने का महत्व है। इससे मन तृप्त हो जाता है और भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है। उन्होंने व्यापारियों और पुलिस प्रशासन का सहयोग मिलने पर उनका आभार जताया है। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष बीके मेहता, संगठन महामंत्री अवनीश, आनन्द टूटेजा, उपाध्यक्ष विशाल गर्ग, डॉ. चंद्रघर काला, संगठन मंत्री अवनीश गोयल, अशोक गुप्ता, बीडी शर्मा, यशपाल विजन, विवेक अग्रवाल, अनिल गुप्ता, विशाल चोपड़ा, भारत भूषण, मयंक गुप्ता, सुषमा मिश्रा, ललिता मिश्रा, पार्षद प्रतिनिधि प्रीतकमल, बीके शर्मा, गणेश अग्रवाल, ओडी शर्मा, महिपाल गोयल, चौधरी रणबीर सिंह, अरूण गुप्ता, शंभू पुरोहित, जानकी प्रसाद, चंद्रकांत अग्रवाल समेत आरएसएस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›