Connect with us

नई दिल्ली

हापुड़ में फौजियों का पुष्प वर्षा कर किया गया भव्य स्वागत, देशभक्ति से गूंजा हाईवे

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हापुड़। देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत एक बेहद भावुक कर देने वाली तस्वीर हापुड़ जिले से सामने आई है। बरेली से एलओसी (लाइन ऑफ कंट्रोल) पर ड्यूटी के लिए जा रहे फौजियों का स्थानीय लोगों ने गढ़ के हाईवे पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। यह दृश्य हर देशवासी के दिल में गर्व और सम्मान की भावना भर देने वाला रहा।


दरअसल, कुछ फौजी बरेली से बॉर्डर की ओर जा रहे थे। यात्रा के दौरान वे गढ़ के पास शिव ढाबा पर भोजन के लिए रुके। जैसे ही स्थानीय लोगों ने वर्दीधारी जवानों को देखा, उनके अंदर जोश और सम्मान की लहर दौड़ गई। लोगों ने तत्काल फूलों की वर्षा कर उन वीर जवानों का अभिनंदन किया और ‘भारत माता की जय’ जैसे नारों से माहौल को देशभक्ति से भर दिया।
स्थानीय निवासियों के इस आत्मीय भाव ने फौजियों के चेहरों पर मुस्कान ला दी। लोगों ने उनके साहस और देश सेवा के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। वहीं, ढाबा संचालक ने भी अपनी ओर से सभी जवानों को एक-एक पानी की बोतल देकर विदा किया, जो छोटे मगर भावनात्मक रूप से बड़ी पहल रही।
यह दृश्य न केवल फौजियों के प्रति सम्मान को दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि आम नागरिक भी अपने वीर सैनिकों के योगदान को दिल से सराहते हैं। देश की रक्षा के लिए निकले जवानों को ऐसा स्वागत मिलना वाकई प्रेरणादायक और गर्व का विषय है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement