Connect with us

उत्तराखण्ड

दूल्हे ने बारात रोक सुनी मन की बात

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कमल जगाती

नैनीताल- नैनीताल क्षेत्र अंतर्गत भवाली में एक दूल्हे ने रास्ते में बारात रोककर पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बैठकर पी.एम.को सुना।


नैनीताल जिले में भवाली के दुगई स्टेट के रहने वाले रमेश भट्ट की आज बारात जानी थी। रमेश की बारात रानीबाग के निकट खैरौला गांव के लिए निकली थी। भवाली नगर पालिका में विद्युत व्यवस्था का काम देखने वाले रमेश की जब बारात निकली तो रास्ते में बारात को नगर पालिका सभागार में रोक लिया गया। पालिका सभागार में बारातियों ने टी.वी.में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी। सूट बूट में आए सभी बाराती बड़ी शिद्दत से जमीन पर दरी बिछाकर बैठ गए। हैरानी की बात ये है कि बरसाती मौसम और तीन किलोमीटर के दुर्गम पैदल पहाड़ी मार्ग की कठिनाइयों के बावजूद रमेश ने पहले पी.एम.के महत्वकांक्षी ‘मन की बात’ के 100वें संस्करण को सुनना जरूरी समझा। भावली के नगर पालिका चैयरमैन संजय वर्मा ने बताया कि रमेश के पिता भी पालिका में कार्यरत थे। कहा कि रमेश ने अपनी बारात के दिन पड़ रहे मन की बात कार्यक्रम के लिए पहले से सोचकर सभागार में व्यवस्थाएं की थी। संजय ने बताया कि उन्होंने भी बिना किसी राजनैतिक दल की संलिप्तता के इस जन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने कर्मचारियों से परिवार समेत इसे देखने को कहा था। संजय ने ये भी बताया कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी व्यक्ति के लिए कुर्सी नहीं लगाई गई थी और सभी ने जमीन पर बैठकर कार्यक्रम देखा। आज रमेश समेत सभी बारातियों ने भावली नगर पालिका के सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी

यह भी पढ़ें 👉  कैची धाम मेला 2025: श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पहली बार ATS और SSB की तैनाती

Select Language

Advertisement