Report by : CWN Desk
Published at :
कराची से आने वाली अस्थि यात्रा का गुरुकुल नारसन बॉर्डर पर होगा आतिथ्य

श्री देवोत्थान सेवा समिति(पंजी.)के तत्वावधान में आयोजित 22 वीं अस्थि कलश यात्रा आठ को हरिद्वार पहुंचेगी

हरिद्वार- श्री देवोत्थान सेवा समिति(पंजी.)के तत्वावधान में आयोजित 22 वीं अस्थि कलश विसर्जन यात्रा को लेकर हरिद्वार की प्रतिष्ठित संस्था पुण्यदायी अभियान सेवा समिति के सभी सदस्यो एवं पदाधिकारियो की बैठक हनुमान मंदिर चौक बाजार कनखल मे हुई है। जिसमें 8 अक्टूबर 2023 अस्थि कलश विसर्जन यात्रा कार्यक्रम पर चर्चा की गई। प्रांतीय प्रभारी रविंद्र गोयल ने बताया, कि इस यात्रा मे पाकिस्तान कराची से पंचमुखी हनुमान मंदिर के महंत श्री रामनाथ जी महाराज लगभग 300 हिंदू हुतात्माओं की अस्थियां लेकर अपने हिंदू भक्तों के साथ यात्रा में शामिल रहेंगे। पाकिस्तान के अलावा भारत से लगभग 8000 नाम लोगों की अस्थियां आएंगी। 7अक्टूबर को सुबह राजधानी दिल्ली से चलकर हरिद्वार के लिए आने वाली यात्रा का शाम लगभग 4 बजे सभी सदस्य गुरुकुल नारसन बॉर्डर पर पहुंच कर यात्रा का व उसमें आए श्रद्धालुओं का आतिथ्य करेंगे। यात्रा को रिसीव करने के पश्चात उनके साथ उनकी यात्रा में शामिल होकर रुड़की में जो दूसरी संस्था के लोग वहां की अस्थि कलशों के साथ शामिल होकर साथ चलेंगे। उन अस्थियों को लेकर रात्रि निष्काम सेवा ट्रस्ट, भूपतवाला पहुंचेंगे। अगले दिन सुबह निष्काम सेवा ट्रस्ट से 8 अक्टूबर 2023 रविवार को निष्काम सेवा ट्रस्ट से सुबह 9.30 बजे यात्रा प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग से होते हुए दोपहर लगभग 12 बजे सतीघाट कनखल पर पहुंचेगी। जहां उन पर पहले श्रद्धांजलि अर्पित कराई जाएगी। उसके बाद 100 किलो दूध की धारा के साथ गणमान्य महानुभाव की उपस्थिति में संत महात्माओं के उद्बोधन पश्चात श्रद्धांजलि अर्पण के उपरांत मां गंगा में विसर्जित किया जाएगा। बैठक में रविंद्र शर्मा, डॉक्टर संदीप मलिक, नितिन शर्मा, संगठन मंत्री अवनीश गोयल, सुनील अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, मनीष गुप्ता, सुरेश शर्मा, रणवीर सिंह चौधरी रामविजय, सुषमा मिश्रा, प्रवीण शर्मा, इंजीनियर दीपक सिंगला, विजय गुप्ता, अरुण गुप्ता, जितेंद्र शास्त्री मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›