Report by : CWN Desk
Published at :
सितारगंज: सैजनी गांव में पानी लगाने को लेकर विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

हल्द्वानी। शहर के गौलापार क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। खेतों के पास एक कट्टे में 10 वर्षीय बच्चे का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक बच्चा बटाई पर खेती करने वाले एक मजदूर का बेटा था, जो सोमवार दोपहर करीब 12 बजे से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

मंगलवार सुबह खेतों में काम कर रहे लोगों ने जब एक कट्टे से तेज दुर्गंध महसूस की, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही काठगोदाम थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल को घेरकर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्चे की गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका है, लेकिन वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। इस जघन्य अपराध से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं स्थानीय लोगों में भी आक्रोश व्याप्त है।

फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›