Connect with us

उधमसिंह नगर

हिंदू लड़की पर चढ़ा इश्क का बुखार, मुस्लिम प्रेमी को लेकर पहुंची पंतनगर कोतवाली

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कालेज से गायब हो गई थी युवती, परिजनों ने दर्ज कराया मुकदमा तो खुद पहुंची प्रेमी को लेकर पुलिस के पास

उधमसिंह नगर। पंतनगर में 19 साल की हिंदू लड़की की इस हरकत से परिजन ही नहीं पुलिस भी दंग रह गई। माता-पिता से बगावत कर लड़की मुस्लिम प्रेमी के साथ कोतवाली पहुंच गई। पुलिस ने लड़की का बयान दर्ज कर लिया है।
नगला निवासी की एक युवती बीते शुक्रवार को लापता हो गई थी। 19 वर्षीय युवती बीते शुक्रवार को कॉलेज गई थी। लेकिन, देर शाम तक जब लड़की कॉलेज से घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। इस दौरान परिजनों ने पंतनगर थाने में तहरीर दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके पड़ोस में रहने वाला एक दूसरे धर्म का युवक उनकी पुत्री का अपहरण करके ले गया है। परिजनों की ओर से शिकायत मिलने के बाद पुलिस युवती और युवक को तलाश रही थी।
लड़की अपने प्रेमी के साथ थाने पहुंच थी। हिंदू लड़की ने पुलिस से अपने प्रेमी के साथ जीवनभर साथ रहने की बात कही। पुलिस ने युवती के 164 के बयान दर्ज किया। बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया है। पुलिस के मुताबिक, कोर्ट के निर्देशानुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Select Language

Advertisement