Report by : कालू वर्मा
Published at :
नशा मुक्त देवभूमि को सफल बनाने हेतु अवैध की तस्करी करने वाले अभियुक्त को कोतवाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

पूर्व में माद्क प्रदार्थो व शराब की तस्करी में भी जा चुका है जेल

हरिद्वार- मुख्यमंत्री उत्तराखंड के द्वारा उतराखण्ड को नशा मुक्त करने के लिए चलाई जा रही नशा मुक्त देवभूमि मिशन 2025 को साकार करने हेतु SSP हरिद्वार द्वारा अवैध शराब बनाने व तस्करी करने वाले अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर धनुष पुल के पास से अभियुक्त महेन्द्र निवासी-ग्राम शेखपुरा बैरागीकैंप कनखल जिला हरिद्वार को 02 पेटी अंग्रेजी शराब रॅायल स्टेक के साथ गिरफ्तार किया है। वाद गिरफ्तारी अभियुक्त को नियमानुसार मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया गया

गिरफ्तार अभियुक्त– महेन्द्र निवासी बैरागीकैंप थाना कनखल जिला हरिद्वार

बरामदगी– 02 पेटी अंग्रेजी शराब रायल स्टेक(96 पव्वे)

पुलिस टीम

  1. उ०नि० अंकुर शर्मा चौकी प्रभारी हरकीपैडी को० नगर
  2. कानि० रमेश चौहान
  3. कानि० भूपेंद्र गिरि
Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›