Report by : CWN Desk
Published at :
मेयर ने मादा मगरमच्छ से शादी की, मादा मगरमच्छ को पहनाया पारंपरिक पोशाक

मेयर ने मगरमच्छ को किया किस, बोले एक-दूसरे को प्यार करते हैं

मेक्सिको के सैन पेड्रो हुआमेलुला शहर के मेयर विक्टर ह्यूगो सोसा ने मादा मगरमच्छ से शादी की है। मान्यता है कि ऐसा करने से किस्मत अच्छी होती है।
मेयर सोसा ने अनुष्ठान के दौरान कहा, हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं। आप प्यार के बिना शादी नहीं कर सकते, मैं राजकुमारी लड़की से शादी के लिए तैयार हूं।” दरअसल चोंटल और हुआवे स्वदेशी समूहों के बीच शांति के लिए यह विवाह अनुष्ठान पिछले 230 वर्षों से किया जा रहा है। मेयर, जो चोंटल राजा का प्रतीक है वह मगरमच्छ से विवाह करता है, जिसे दो संस्कृतियों के मिलन का प्रतीक है।
विवाह समारोह से समुदायों को पृथ्वी से जुड़ने और बारिश, फसल के अंकुरण और सद्भाव के लिए आशीर्वाद मिलता है। एक इतिहासकार जैमे जराटे ने समझाया, “यह विवाह दोनों पक्षों को धरती माता के साथ जोड़ता है। इसके जरिए सर्वशक्तिमान से बारिश, बीज के अंकुरण, उन सभी चीजों के लिए प्रार्थना किया जाता है, जो चोंटल आदमी के लिए शांति और सद्भाव का प्रतीक हैं।
समारोह से पहले, मगरमच्छ को नृत्य के लिए लोगों के घरों में ले जाया जाता है। मगरमच्छ को पोशाक पहनाया जाता है और सुरक्षा के लिए उसके मुंह को बांध दिया जाता है। शादी टाउन हॉल में होती है, जहां एक स्थानीय मछुआरा अच्छी मछली पकड़ने और समृद्धि की आशा व्यक्त करता है। 
अंत में मेयर अपनी मगरमच्छ दुल्हन के साथ डांस करता है और यह कार्यक्रम संस्कृतियों के मिलन का जश्न मनाता है, जिससे लोगों में खुशी आती है। समारोह का समापन मेयर द्वारा मगरमच्छ को चुंबन करने के साथ हुआ।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›