Report by : CWN Desk
Published at :
मेडिकल की छात्राओं को नशे का आदी बनाकर करता था शारीरिक शोषण

समुदाय विशेष के युवक के खिलाफ डोईवाला में मुकदमा दर्ज
देहरादून। डोईवाला कोतवाली पुलिस ने लव जिहाद मामले में मुस्लिम युवक के खिलाफ हिंदू युवती के साथ संबंध बनाने, मतांतरण करवाने और शादी करने के दबाव बनाने के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस प्रकरण में दो अन्य मारपीट के मुकदमे दर्ज किए हैं।
मुस्लिम युवक आसिफ मनान निवासी डोईवाला पर मेडिकल की तीन छात्राओं को नशे का आदी बनाने और उनका शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया था। इस मामले में डोईवाला कोतवाली में काफी हंगामा भी हुआ। घटनाक्रम के दूसरे दिन भी पूरे दिन इस मामले में विवाद चलता रहा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश साह ने बताया कि भाजपा युवा मोर्चा प्रभारी प्रकाश महेश पंत की तहरीर के आधार पर आसिफ मनान निवासी डोईवाला पर हिंदू युवती के साथ संबंध बनाने, हिंदू युवतियों का जबरन मतांतरण व शादी करने के दबाव बनाने की शिकायत पर उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
युवा मोर्चा आईटी प्रभारी व संस्थापक हनुमान चालीसा टोली नेता सुबोध नौटियाल की तहरीर पर शाहरुख व उसके साथी आरिफ ( राष्ट्रीय प्रवक्ता एनएसयूआइ) निवासी कुडकावाला पर मारपीट गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है।
वहीं साहिल अली निवासी भोगपुर की तहरीर के आधार पर नरेश उनियाल प्रदीप नेगी जेटली(सभासद), वैभव पाल, नितिन पवार, सुबोध नौटियाल व अन्य पर दुकान में घुसकर मारपीट करने आदि की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीनों ही मामलों की जांच की जा रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›