Connect with us

नई दिल्ली

मां ने डांटा तो बेटी ने कर दी हत्या, शव बैग में डालकर पहुंची थाने, पुलिस के उड़े होश

Published

on

खबर शेयर करें 👉

आरोपी बेटी है फिजियोथेरेपिस्ट, अपार्टमेंट में बेटी के साथ रहती थी मां

फिजियोथेरेपिस्ट एक बेटी ने मां की डांट पड़ने पर उसकी हत्या कर दी। शव को सूटकेस में भरकर थाने पहुंच गई। पुलिस ने शव देखा तो रोंगटे खड़े हो गए। घटना कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु की है।
दरअसल, यह घटना बेंगलुरु के एक आवासीय अपार्टमेंट की है। 39 वर्षीय महिला ने मां की हत्या के बाद शव को ट्रॉली बैग में पैक किया और उसे लेकर पुलिस थाने पहुंच गई। हत्या के बाद पुलिस स्टेशन पहुंची महिला ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला ने बताया कि वह अपार्टमेंट में अपने पति के साथ रहती है। उसने अपनी मां को पहले नींद गोलियां खिलाईं और इसके बाद हत्या कर दी।
फिजियोथेरेपिस्ट है आरोपी
मां की हत्या की आरोपी महिला की पहचान सोनाली सेन के तौर पर हुई है, जो पेशे से एक फिजियोथेरेपिस्ट है। हत्या की वजह बताते हुए महिला ने कहा कि उसके पति और मां के बीच हर दिन झगड़ा होता था। इसकी वजह से उसने अपनी मां को मार डाला। कर्नाटक के मायको लेआउट पुलिस का कहना है कि कल शव को पुलिस स्टेशन लाया गया था। आोरोपी महिला 39 वर्षीय सेनाली सेन के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Select Language

Advertisement