Report by : CWN Desk
Published at :
रामनगर में होटल कर्मी की हत्या का खुलासा: कमरे के विवाद में नशे में धुत युवक ने उतारा मौत के घाट

रामनगर। रानीखेत रोड स्थित ओम होटल में शनिवार को हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। आरोपी चंदन सिंह ने शराब के नशे में होटल कर्मचारी चंदन पाठक की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी सुबह अंबाला से रामनगर पहुंचा था और दोस्त के साथ शराब पीने के बाद होटल में आराम करना चाहता था। होटल कर्मी चंदन पाठक ने शराब की हालत में होने पर उसे कमरा देने से मना कर दिया। इस पर विवाद बढ़ा और आरोपी ने होटलकर्मी का सिर दीवार व फर्श पर तब तक पटका जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। इसके बाद आरोपी शव के ऊपर लेटकर बेहोश होने का नाटक करता रहा। रविवार शाम पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी चंदन सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›