Report by : CWN Desk
Published at :
यूपी सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय को चोरों ने बनाया निशाना

चौकीदार ने एक चोर को कमरे में किया बंद, पुलिस ने किया आरोपी पर मुकदमा दर्ज

हरिद्वार- उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की पूर्वी गंग नहर के अधिशासी अभियन्ता कार्यालय को चोरो ने अपना निशाना बना दिया। चौकीदार ने एक आरोपी को कमरे के अंदर बंद दिया और पुलिस को इसकी सूचना दी। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है। शहर के सबसे व्यस्त क्षेत्र व वीआईपी एरिया में शुमार मायापुर क्षेत्र यूपी सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर संजय कुमार ने बताया कि उनके कार्यालय में रविवार की रात कुछ अज्ञात चोर घुस आए और कार्यालय का ताला तोड़कर तोड़ दिया। इसके साथ ही कार्यालय की सभी अलमारी का भी ताला तोड़ दिया और उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। संजय कुमार ने बताया कि इस दौरान कार्यालय में ड्यूटी कर रहे चौकीदार कृषिपाल सिंह ने एक चोर को कमरे के अंदर बंद कर दिया और इसका अन्य स्टाफ को बुला लिया। इसके साथ ही उसने फोन करके मायापुर चौकी पुलिस को भी सूचना दी। जिसके बाद रात को ही पुलिस आई और पकड़े गए चोर को ले गई। संजय कुमार ने बताया कि कार्यालय से एक कंप्यूटर भी चोरों ने चोरी कर लिया। पकड़े गए चोर ने चौकीदार ऋषिपाल एवं अन्य कर्मचारियों को जेल से छूटने के बाद जान से मारने की धमकी तक दे डाली। नगर कोतवाल भावना कैंथोला ने बताया कि इस मामले में तहरीर मिली है, मुकदमा लिखा जा रहा है,साथ ही चोर के अन्य साथियों की भी तलाश जारी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›