Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में डीपीएस के छात्र यथार्थ के अपहरण की आशंका, दूसरे दिन भी सुराग नहीं

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। जीतपुर नेगी इलाके से लापता डीपीएस स्कूल के नौवीं के छात्र यथार्थ का दो दिन बाद भी कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने अपहरण की आशंका को देखते हुए रिपोर्ट दर्ज कर जांच तेज कर दी है। यथार्थ के परिजनों ने बेटे के बंधक बनाए जाने की आशंका जताई है, जिससे पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है।

स्कूल जाने के बाद नहीं लौटा, रात को स्कूटी और किताबें जली मिलीं
रामपुर रोड स्थित महादेव एंक्लेव कॉलोनी में रहने वाले व्यापारी योगेश मिश्रा का बेटा यथार्थ बृहस्पतिवार को स्कूटी से स्कूल परीक्षा देने गया था, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा। परिवार वालों ने काफी तलाश की, लेकिन यथार्थ का कोई सुराग नहीं मिला। रात करीब 11 बजे घर से कुछ दूरी पर जंगल में उसकी स्कूटी और किताबें जली हुई अवस्था में मिलीं, जबकि उसका बैग वहां नहीं था। इस घटना के बाद परिजन और पुलिस सकते में आ गए।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: कॉलेज के बाहर फायरिंग करने वाला गैंगस्टर गगन रतनपुरिया मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने दबोचा

कोई सुराग न मिलने पर पुलिस ने तेज की जांच
यथार्थ का पता लगाने के लिए शुक्रवार सुबह एसपी सिटी प्रकाश चंद्र और सीओ सिटी नितिन लोहनी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने डॉग स्क्वाड की मदद भी ली। खोजी कुत्तों ने घटनास्थल से दो बार अलग-अलग दिशाओं में करीब ढाई किलोमीटर तक खोजबीन की, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला। पुलिस ने जंगल और आसपास के क्षेत्रों को भी खंगाला, पर सफलता हाथ नहीं लगी।

परिजनों की भावुक अपील – ‘बेटा जहां भी हो, लौट आओ’
यथार्थ के लापता होने से उसके माता-पिता और बहन आस्था का बुरा हाल है। पिता योगेश और मां सीमा ने बेटे के नाम मार्मिक अपील करते हुए कहा, “बेटा, जहां भी हो, लौट आओ। अगर हमसे कोई गलती हुई है, तो हम स्वीकार करेंगे। तुम्हें कुछ नहीं कहेंगे।” माता-पिता की आंखों में आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पूरी रात वे दरवाजे पर नजरें टिकाए बैठे रहे, लेकिन यथार्थ के लौटने की कोई खबर नहीं आई।

यह भी पढ़ें 👉  सदन में बिना चर्चा के ये पांच विधेयक हुए पास, बुधवार देर रात तक चली कार्यवाही

परिचितों और रिश्तेदारों ने बढ़ाया ढांढस
यथार्थ के लापता होने के बाद से पूरे मोहल्ले और परिवार में मातम सा माहौल है। पड़ोसी और रिश्तेदार माता-पिता को सांत्वना देने में लगे हैं। लेकिन, 24 घंटे से अधिक बीतने के बाद भी यथार्थ का कोई सुराग न मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है। पुलिस अब हर संभव प्रयास में जुटी है कि जल्द से जल्द यथार्थ को सकुशल घर लाया जा सके।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement