Report by : CWN Desk
Published at :
दिवाली से सस्ती होंगी जरूरी चीजें : 4 की जगह सिर्फ 2 जीएसटी स्लैब रखने का प्रस्ताव

रामनगर/नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने जीएसटी प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाया है। सरकार अब 4 की जगह केवल 2 जीएसटी स्लैब रखने पर विचार कर रही है। इस प्रस्ताव के अनुसार 12% और 28% वाले स्लैब को हटाया जाएगा और केवल 5% व 18% स्लैब ही रहेंगे। वित्त मंत्रालय ने इस प्रस्ताव को राज्यों को भेज दिया है और सितंबर में होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक में इस पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है।

दिवाली से सस्ती होंगी जरूरी चीजें : 4 की जगह सिर्फ 2 जीएसटी स्लैब रखने का प्रस्ताव


रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पूरन पाण्डेय ने जानकारी दी कि केंद्र सरकार जीएसटी में नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म्स लागू करने जा रही है। इसका फायदा आम आदमी, किसान, मध्यम वर्ग और एमएसएमई को मिलेगा। उनका कहना है कि इन सुधारों से कई जरूरी वस्तुओं की कीमतें घटेंगी और दिवाली तक राहत महसूस होगी।
उपसचिव मनु अग्रवाल ने बताया कि मौजूदा समय में जीएसटी के 0%, 5%, 12%, 18% और 28% स्लैब हैं। लेकिन अब इन्हें सरल बनाकर सिर्फ दो ही स्लैब रहेंगे। विशेष दरें केवल कुछ चुनिंदा वस्तुओं पर ही लागू होंगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्तमान में 28% स्लैब में आने वाले करीब 90% सामान को 18% स्लैब में शिफ्ट करने का प्रस्ताव है। इसमें एसी, टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन जैसी वस्तुएं शामिल हैं। इससे आम जनता पर टैक्स का बोझ काफी कम होगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›