Connect with us

देहरादून

बहू की पिटाई से ससुर की मौत ! ऋषिकेश की घटना

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पुलिस जांच शुरू

ऋषिकेश। उत्तराखंड जल संस्थान के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी की बहू ने उनके साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि बहू की पिटाई से ससुर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार अपर गंगानगर, गली नंबर 10 ऋषिकेश में उत्तराखंड जल संस्थान में फीटर के पद से सेवानिवृत्त हुए सरजू सिंह (80 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय केशव सिंह का शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे पुत्रवधू के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ।
आरोप है कि पुत्रवधू ने अपने ससुर के साथ मारपीट की। इस घटना के बाद ससुर की हालत बिगड़ गई, वह घर पर ही थे। इस बीच उनकी मौत हो गई। किसी व्यक्ति की ओर से कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी गई।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केआर पांडेय ने बताया कि सूचना पर संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले में अभी कोई शिकायत पत्र नहीं मिला है। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में छात्र गुटों का खूनी संघर्ष: उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के छात्र की फावड़े से मारकर हत्या

Select Language

Advertisement