Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी में आईटीआई गैंग का आतंक, कार से कुचलने की कोशिश करने वाला आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी: हल्द्वानी में आईटीआई गैंग की गुंडागर्दी लगातार बढ़ रही है। ताजा मामला वसुंधरा कालौनी बरेली रोड का है जहां गैंग के सदस्यों ने एक युवक पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या हुआ?
दिनांक 28 सितंबर को वसुंधरा कालौनी निवासी गौरव नेगी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि आईटीआई गैंग के सदस्यों ने उसके साथ मारपीट की और गैंग का एक सदस्य, आदित्य नेगी, बिना नंबर प्लेट वाली स्विफ्ट कार से उसे कुचलने की कोशिश की।
पुलिस की कार्रवाई:
* पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की।
* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
* टीम ने 29 सितंबर को आईटीआई गैंग के एक सदस्य, दीपक पंचपाल को होण्डा तिराहे से गिरफ्तार किया।
* गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी:
* दीपक पंचपाल
* निवासी: मतकोट मुनस्यारी, पिथौरागढ़
* वर्तमान पता: नारीमन तिराहा, काठगोदाम
* उम्र: 20 वर्ष
पुलिस टीम:
* उ0नि0 श्याम सिंह बोरा, चौकी मण्डी
* का0 अमर सिंह, चौकी मण्डी

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›