Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी। छडायल चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं और हिंदूवादी संगठनों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर सड़क पर जाम लगाया।
दमुवाढूंगा में कल युवती के साथ कमरे में समुदाय विशेष का युवक मिला था। युवक पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने भारी हंगामा किया।
एसपी सिटी और सीओ सहित भारी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। समुदाय विशेष के युवक के घर और प्रतिष्ठान में तोड़फोड़ वाहनों में आगजनी का प्रयास। हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय महिलाएं भी सड़क में धरने पर बैठी। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस और प्रशासन से की मकान सील करने की मांग।