Report by : Paras Bisht
Published at :

हल्द्वानी- वन विभाग फतेपुर रेंज के अंतर्गत ग्राम सभा जयपुर पाडली में बाघ ने एक बार फिर अपनी दस्तखत दे ग्राम वासियों को दहसत में दाल दिया। जिसकी सूचना वन विभाग को देने पर भी कोई जरूरी कार्यवाही नही की गई ।
कुछ दिन पहले ही CWN द्वारा क्षेत्र में बाघ द्वारा एक कुत्ते पर हमले का वीडियो जारी किया जा चुका है।
ग्राम सभा के प्रधान के परिजन कमल पडलिया ने बताया की बीती रात भी ग्राम में बाघ के दहाड़ने की आवाज सुनाई दी, जिसके कारण पूरा गांव दहशत में है। वन विभाग को इसकी सूचना दी गई पा उनके द्वारा मात्र खानापूर्ति कर कोई दुर्घटना ना होने का आश्वासन दिया गया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›