Report by : CWN Desk
Published at :
दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम में हरिद्वार पहुंची राष्ट्रीय कमेटी की सदस्य सुमित्रा धैया

हरिद्वार- दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के तहत भाजपा जिला कार्यालय पहुंची महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कमेटी की सदस्य सुमित्रा धैया ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई हैं। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर पिछले 70 वर्षों तक जनता को लूटने का आरोप लगाया है।
पत्रकारों से मुखातिब होते हुए राष्ट्रीय कमेटी की सदस्य सुमित्रा धैया ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में अंग्रेजों वाली नीतियां अपनाई गई है, फूट डालो और राज करो। उनका एक नेता प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहा है और कहता है कि मैं एक ऐसी मशीन बनाउंगा जिसमें एक तरफ से आलू डालेगे तो दूसरी तरफ सोना निकलेगा। भाजपा एक संस्कारी पार्टी है। मेहनती संगठन है और संगठन ही पार्टी की मेहनत है। कहा कि विरोधी पार्टियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर विकास कार्य पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन वह विरोधियों की ध्यान न देकर देश में विकास कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने महिला शक्ति को पहचाना है। उज्जवल, पोस्टर और बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान को सफल बनाने में महिला मोर्चा की कार्यकर्त्ताओं ने कार्य किया है। दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के तहत उन्होंने पहले दिन गंगा मां की पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने आशा कार्यकत्रियों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने लाभार्थियों के साथ सेल्फी कार्यक्रम किया। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी रंजीता झा, नीति शर्मा, सुषमा चौहान, मंजू शर्मा, कमला जोशी, कामिनी सडाना, अश्विनी चौहान, रश्मि चौहान, आभा शर्मा, रूबी बेगम, गोमती मिश्रा, रेणु शर्मा, पारूल सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›