Connect with us

नई दिल्ली

चाचा-भतीजे कर रहे थे नाबालिक का यौन शोषण, आत्मघाती कदम उठाया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून के निजी स्कूल में एक ही कक्षा में पढ़ते हैं आरोपी छात्र और नाबालिक छात्रा

पीड़ित के पिता ने डाक से पुलिस को भेजी शिकायत, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

देहरादून। रेसकोर्स क्षेत्र में सहपाठी छात्र के नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्र के चाचा ने भी नाबालिक से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। ब्लैकमेल किए जाने पर छात्रा ने मानसिक दबाव
में आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस ने छात्र और उसके चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी के अनुसार डाक के माध्यम से शिकायत मिली थी। जिसमें पीड़ित ने कहा था कि उसकी 16 वर्षीय बेटी रेसकोर्स स्थित स्कूल में 10वीं कक्षा की पढ़ती है। उसके साथ पढ़ने वाले छात्र ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। छात्र के चाचा ने भी बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। जून 2022 में छात्र और उसका चाचा बेटी को बहला फुसलाकर एक होटल में ले गया। होटल में छात्र ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। चाचा भी छात्रा को ब्लैकमेल करता है। शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर नाबालिक को बदनाम करने की धमकी देता है। 19 अक्टूबर को आरोपितों से
परेशान नाबालिक ने जहर खा लिया, जिसे दून अस्पताल में भर्ती कराया। बदनामी की डर से किशोरी स्कूल नहीं जा रही है। शहर कोतवाल ने बताया कि आरोपी छात्र और उसके चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Select Language

Advertisement