Report by : Paras Bisht
Published at :
चार दिन से था लापता, अल्मोड़ा जिले का रहने वाला था
हल्द्वानी। लालकुआं से बरेली जा रही ट्रेन की चपेट में आने से मरने वाले युवक की पहचान सुरेंद्र सिंह रावत के रूप में हो गई है।
रविवार दोपहर 2 बजे लालकुआं से बरेली जा रही यात्री रेलगाड़ी की चपेट में आने से वीआईपी गेट के पास सुरेंद्र सिंह रावत पुत्र बिशन सिंह रावत (उम्र 31 वर्ष) निवासी ग्राम मोरी पटोरी, पोस्ट ऑफिस मोतियापाथर, जिला अल्मोड़ा के रूप में हुई है। सुरेंद्र सिंह रावत हल्द्वानी में रहता था और मॉल में काम करता था। 4 दिन से वह लापता था। जीआरपी पुलिस उप निरीक्षक कीर्ति राय ने बताया कि मृतक के पिता बिशन सिंह और बहन तनुजा पंत ने शिनाख्त की। मृतक का 6 माह का बेटा और 18 माह की बेटी है।