Report by : CWN Desk
Published at :
गरमपानी में घोड़े की लात से युवक की दर्दनाक मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

रुद्रपुर। काशीपुर रोड स्थित होटल में सोमवार देर रात एक युवक ने दर्दनाक कदम उठाते हुए दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 39 वर्षीय अरुण मलिक पुत्र ब्रह्मपाल के रूप में हुई है, जो कौशल्या कॉलोनी फेस-1 फुलसुंगी का रहने वाला था और पेशे से ठेकेदार था।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अरुण पिछले ढाई वर्षों से अपने माता-पिता के साथ रह रहा था। पारिवारिक विवाद के चलते उसकी बहू अपनी बेटी को लेकर मायके चली गई थी, जिसके बाद अरुण मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। सोमवार दोपहर अरुण ने काशीपुर रोड पर स्थित होटल गंगेज में कमरा बुक कराया। उसे होटल की दूसरी मंजिल पर कमरा दिया गया।

रात करीब 12 बजे होटल स्टाफ को जोरदार आवाज सुनाई दी। जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि कमरे की खिड़की का शीशा टूटा हुआ था और अरुण खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

होटल कर्मियों के अनुसार अरुण पहले भी कई बार इस होटल में ठहर चुका था। आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी होशियार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। संभावना है कि अरुण किसी गहरे अवसाद में था, जिसके चलते उसने यह घातक कदम उठाया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ जारी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›