Report by : CWN Desk
Published at :
ऋषिकेश मस्तराम घाट में डूबा सोनीपत का युवक, शव बरामद

देहरादून। थाना लक्ष्मणझूला द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि लेमन ट्री होटल के सामने मस्त राम घाट पर एक युवक गंगा नदी में डूब गया है। उक्त सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
घटनास्थल पर ज्ञात हुआ कि ये तीन दोस्त, 2 युवक व एक युवती सोनीपत से ऋषिकेश घूमने आए हुए थे और घाट पर नहाते समय पैर फिसलने से यह हादसा हो गया। SDRF टीम के पारगंत डीप डाइवर्स द्वारा मौके पर पहुँचकर अत्याधुनिक उपकरणों जैसे अंडर वॉटर कॉम्युनिकेशन सेट के साथ घटनास्थल के आसपास संभावित स्थानों पर गहन सर्च आरम्भ किया गया।
SDRF के डीप डाइवर्स मातबर सिंह व सुमित नेगी द्वारा कई घण्टे कड़ी मशक्कत करते हुए गंगा नदी में 20 फ़ीट की गहराई से उक्त युवक के शव को ढूंढ लिया गया जिसके उपरांत मृतक को आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
मृतक युवक का विवरण:- विकास मदान पुत्र मनोज कुमार,  30 वर्ष, निवासी- वेस्ट रामनगर सोनीपत, हरियाणा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›