Report by : CWN Desk
Published at :
24 दिसंबर को स्टाफ नर्स पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे सीएम धामी

स्वास्थ्य मंत्री बोले-हिंदी पाठ्यक्रम और ई ग्रंथालय का शुभारंभ गृह मंत्री अमित शाह कर सकते हैं
देहरादून। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड के अस्पतालों में जल्द 2500 वार्ड ब्वॉयों और 306 लैब तकनीशियनों की भर्ती की जाएगी। लैब तकनीशियनों की भर्ती वर्षवार कराए जाने की योजना है। हिंदी पाठ्यक्रम और ई ग्रंथालय का शुभारंभ गृह मंत्री अमित शाह कर सकते हैं।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सोमवार को दंत रोग विशेषज्ञों डॉ. प्रत्यक्ष पंवार, डॉ. देवाशीष सिंह सवाई, डॉ. अनिल पांडे, डॉ. साईं किरण तोमर को नियुक्ति पत्र सौंपे। इन्हें क्रमश हल्द्वानी, दून, अल्मोड़ा, श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियमित नियुक्ति मिली है।
संचालन प्रोस्थोडांटिस्ट डॉ. योगेश्वरी कृष्णन ने किया। इस दौरान एचएनबी मेडिकल विवि के कुलपति प्रो. हेमचंद्र पांडेय, प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना, डीजी हेल्थ डॉ. विनीता शाह, संयुक्त निदेशक डॉ. एमके पंत, प्रभारी एमएस डॉ. धनंजय डोभाल, डॉ. एएन सिन्हा, डॉ. अमित शाह, डॉ. अतुल कुमार सिंह, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. दीपक जुयाल, सीपीआरओ महेंद्र भंडारी, पीआरओ नवीन खंडूड़ी आदि मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›