Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के विरोध में हजारों ने किया प्रदर्शन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी: बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में आज हल्द्वानी में हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में शहर के विभिन्न व्यापारिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों का व्यापक समर्थन मिला।
प्रदर्शनकारी एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान से पंडित दीनदयाल चौक तिकोनिया तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम कुमाऊं कमिश्नर को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बांग्लादेश में हिंदुओं, बौद्धों और ईसाइयों के खिलाफ हो रहे हमलों, जबरन धर्मांतरण और धार्मिक स्थलों पर हिंसा की निंदा की गई है। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार से धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानूनों का पालन करने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: नवीन मंडी गेट के सामने मेडिकल स्टोर का भव्य उद्घाटन


प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार मानवता के लिए एक बड़ा खतरा है। उन्होंने भारत सरकार से बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाने और संयुक्त राष्ट्र से स्वतंत्र जांच आयोग गठित करने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ श्री श्री गौर राधा कृष्ण मंदिर नित्यानंद पाद आश्रम गौधाम में आज पहुंचेंगे श्री राम कथा व्यास नव योगेंद्र स्वामी महाराज
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement