Connect with us

नई दिल्ली

ऑपरेशन सिंदूर से तिलमिलाया पाकिस्तान, राजौरी में गोलाबारी से अधिकारी सहित तीन की मौत, ड्रोन हमले नाकाम

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्त जवाबी कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। इससे बौखलाए पाकिस्तान ने शनिवार तड़के सीमा से सटे इलाकों में हमलों की कोशिश की, लेकिन भारत की सतर्क सुरक्षा एजेंसियों ने अधिकांश हमलों को नाकाम कर दिया।

इस बीच, एक दुखद घटना में जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तान की गोलाबारी के चलते जम्मू-कश्मीर प्रशासन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी और अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थापा की मौत हो गई। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा, “राजौरी से दुखद समाचार आया है। हमने एक समर्पित अधिकारी को खो दिया है। वे कल ही डिप्टी सीएम के साथ जिले में दौरे पर थे और मेरी अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक में शामिल हुए थे। आज उनके आवास पर पाकिस्तानी गोलाबारी हुई, जिसमें उनकी मृत्यु हो गई। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

यह भी पढ़ें 👉  जोशीमठ की चट्टानें सबसे कमजोर और संवेदनशील: चोपड़ा

सुबह करीब 5:30 बजे जब पाकिस्तान की ओर से हमला हुआ, उस वक्त थापा अपने घर में थे। गोलाबारी की आवाज सुनकर वे बाहर निकले और फिर वापस अपने कमरे में चले गए। इसके कुछ ही क्षण बाद उनके कमरे पर सीधा हमला हुआ, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस हमले में दो अन्य नागरिकों की भी जान चली गई है, जिनमें एक महिला और एक बच्चा शामिल हैं।

वहीं, पाकिस्तान की ओर से भेजे गए ड्रोन भी भारतीय सुरक्षा बलों की सतर्कता के चलते निष्क्रिय कर दिए गए। शनिवार सुबह श्रीनगर में कई तेज धमाके सुनाई दिए, जो करीब आधे घंटे तक रुक-रुक कर होते रहे। हालाँकि, अब तक विस्फोटों की सटीक लोकेशन और नुकसान पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

यह भी पढ़ें 👉  देश का पहला अंजी रेल केबल ब्रिज 11 महीने में बनकर तैयार

गौरतलब है कि शुक्रवार शाम को पाकिस्तान द्वारा बारामूला, श्रीनगर, अवंतीपोरा, नगरोटा और जम्मू सहित देशभर में 26 स्थानों पर ड्रोन भेजे गए, जिन्हें सुरक्षा बलों ने समय रहते ढेर कर दिया।

पूरे जम्मू-कश्मीर और सीमावर्ती राज्यों में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement