Report by : CWN Desk
Published at :
चकराता में भाजपा के पूर्व महामंत्री की कार खाई में गिरी, मौके पर ही मौत

हल्द्वानी। हल्द्वानी में गुरुवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। इन हादसों में एक किशोर सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पहला हादसा सुबह करीब आठ बजे चोरगलिया रोड पर हुआ, जब बाइक सवार दो लोगों को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। यह टक्कर उस समय हुई जब बाइक सवार किच्छा के जवाहर नगर से गौलापार की ओर जा रहे थे। काठगोदाम थाना क्षेत्र के कुंवरपुर बागजाला के पास पीछे से आ रही गैस सिलेंडर से भरी पिकअप ने उन्हें ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और बाइक खाई में जा गिरी।

हादसे में 17 वर्षीय सुबान पुत्र रईस अहमद निवासी गिरधरपुर, बहेड़ी (बरेली, यूपी) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहे 35 वर्षीय फिरोज पुत्र छोटे खां निवासी फरीदपुर चौधरी, इज्जतनगर (बरेली, यूपी) गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने फिरोज को गंभीर हालत में डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

वहीं, दूसरा हादसा रामगढ़ रोड पर हुआ जिसमें एक अन्य व्यक्ति की मौत की खबर है, हालांकि उसकी पहचान समाचार लिखे जाने तक स्पष्ट नहीं हो सकी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इन हादसों ने क्षेत्र में गहरा शोक उत्पन्न कर दिया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›