Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

मानव तस्करी में तीन लोग गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी- मानव तस्करी के मामले में हल्द्वानी पुलिस द्वारा तीन लोगो को गिरफ्तार किया गया है। पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक युवती को मानव तस्करी के मकसद से घर के अंदर बंद कर रखा गया था। पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने युवती को बरामद करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। युवती को बरामद करने गई पुलिस टीम पर आरोपियों ने हमला भी कर दिया।
एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने बताया कि पश्चिम बंगाल 24 परगना बसंती थाने में युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज था। युवती की लोकेशन हल्द्वानी में आ रही थी, जिसके बाद पश्चिम बंगाल पुलिस की सूचना पर हल्द्वानी पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने भोटिया पड़ाव स्थित एक घर में छापा मारा युवती को बरामद किया गया। जानकारी अनुसार पूछताछ में पता चला मकान तानिया शेख नाम की एक महिला ने किराये पर ले रखा है। इस कार्यवाही कार्यवाही के दौरान कुछ लोगों द्वारा पुलिस का विरोध किया गया। पुलिस द्वारा मकान मालिक आसिफ रजा और उसके दो बेटों को गिरफ्तार कर सरकारी कार्य में बाधा व पुलिस पर हमला करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। फ़िलहाल युवती से पूछताछ की जा रही है व सूचना पश्चिम बंगाल पुलिस को दे दी गई है। युवती से पूछताछ में पता चला कि तानिया शेख द्वारा देह व्यापार के उद्देश्य से रजक पाइक नाम का युवक पश्चिम बंगाल से उसको लेकर हल्द्वानी आया।

Select Language

Advertisement